lalsinghphoto
बुंदेलखंड में ग्राम प्रधानी से शुरू हुआ दस्यु परिवारों का चुनावी सफर लोकसभा के बाद अब विधान सभा में भी पड़ाव डाल चुका है। देश और प्रदेश की सर्वोच्च पंचायतों में दाखिले का यह ‘सौभाग्य’ दस्यु ददुआ के परिवार को हासिल हुआ है। पहले भाई बाल कुमार सांसद बने और अब बेटे वीर सिंह की विधायक के रूप में ताजपोशी हुई है।चित्रकूट जनपद के पाठा क्षेत्र में दस्यु सरगनाओं को चुनाव का शौक एक दशक पहले सवार हुआ था। तब ददुआ की तूती बोलती थी। उसके फरमान पर वोट पड़ते थे। फिर ददुआ और उसके गिरोह के सदस्यों के परिवारों ने राजनीति में खुलकर कदम रखा। 2005 में ददुआ गैंग के सक्रिय हार्डकोर सदस्य सुग्रीव उर्फ अंगद की पत्नी नन्ही देवी वसिला गांव में प्रधान का चुनाव जीतीं।
ददुआ की लहुरी (छोटे भाई की पत्नी) रामबाई पटेल देवकली गांव की प्रधान चुनी गई। बाद में ददुआ का दाहिना हाथ कहे जाने वाले राधे की पत्नी सत्यवती पटेल शीतलपुर गांव से दो बार ग्राम प्रधान का चुनाव जीतीं। ददुआ का साला फूलचंद्र मानिकपुर में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निर्विरोध जीता। पुत्र वीर सिंह 2005 में ही चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुआ।
बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर जीत-हार पाठा के दस्यु सरगना ही तय करते रहे हैं। सपा, बसपा, भाकपा आदि के लिए समय-समय पर फरमान जारी हुए। जुलाई 2007 में ददुआ के मार दिए जाने के बाद भी भाई बाल कुमार मिर्जापुर से सपा के टिकट पर सांसद चुने गए। अब इस परिवार ने विधान सभा में भी अपनी दस्तक दे दी है। ददुआ के बेटे वीर सिंह को सपा प्रत्याशी के रूप में चित्रकूट (कर्वी) क्षेत्र के मतदाताओं ने अबकी 65,297 (35 फीसदी) वोट देकर विधायक चुन लिया है।
वीर सिंह का चचेरा भाई (बाल कुमार का पुत्र) राम सिंह भी पट्टी (प्रतापगढ़) विधान सभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव जीता है। पुलिस भले ही इन्हें दस्यु दलों के परिवारों से जोड़कर देखे लेकिन क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें अपना रहनुमा बनाने में कोई परहेज नहीं किया है। ददुआ भी पाठा में क्षेत्रीय लोगों में अपनी काफी पैठ और हमदर्दी बनाए हुए था।





























.jpg)






एसडीएम मऊ मऊ चित्रकूट
जवाब देंहटाएंसं. कार्यालय नाम कार्यालय Resi. फैक्स
जवाब देंहटाएं1. ज़िला मजिस्ट्रेट 235305 235018 235016 235305
2. जिला जज 235359 236777 235311 236779
3. सपा 235500 - 235435 235241
4. एडीएम 235425 - 235174 -
5. सीडीओ 236618 - - 236618
6. सीएमओ 233868 - 233685 -
7. एसडीएम Karwi 235136 - 235331 -
8. एसडीएम मऊ 220283 - - -
9. तहसीलदार Karwi 235365 - 235365 -
10. तहसीलदार मऊ 220365 - - -
11. एनआईसी चित्रकूट 236405 235794 - -
12. परियोजना निदेशक (पीडी) 236149 - - -
13. बीडीओ Karwi 235931 - - -
14. सीओ सिटी 236362 - - -
15. सीओ मऊ 220399 - - -
16. कोतवाली नगर Karwi 235318 - - -
17. पुलिस लाइन चित्रकूट 235939 - - -
18. पुलिस नियंत्रण कक्ष Karwi 236800 236801 - -
19. अग्निशमन सेवा 236201 101 - -
20. उपभोक्ता फोरम चित्रकूट 236757 - - -
21. जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी 235464 - - -
22. जिला वन अधिकारी 235616 - - -
23. ज़िला सूचना अधिकारी 233721 233289 - -
24. ज़िला विकास अधिकारी 236363 - 235740 -
25. Dios 224337 - 224337 -
26. DPRO 233824 - - -
27. DESTO 235648 - - -
28. जिला उद्योग केंद्र 236181 - - -
29. ज़िला पूर्ति अधिकारी 236089 - - -
30. जिला vetenary अधिकारी 235773 - - -
31. वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी 236180 - - -
32. बिक्री कर अधिकारी 235358 - - -
33. मंडी समिति Karwi 235748 - - -
34. जिला निर्वाचन अधिकारी 235115 - - -
35. बेसिक शिक्षा अधिकारी 233808 - - -
36. एसपीओ 233482 - - -
37. सड़क मार्ग 235354 - - -
38. रेलवे Karwi 235325 - - -
39. रेलवे मानिकपुर 222206 - - -
40. प्रिंसिपल डाइट Shivrampur 240309 - - -
41. जल संस्थान 233788 - - -
42. जल निगम 235748 - - -
43. वन विभाग 235138 - - -
44. Arto 235912 - - -
45. नगर पालिका परिषद 233110 - - -
46. एसडीओ टेलीफोन Karwi 235101 - 235107 -
47. लोक निर्माण विभाग (उदा. इंग्लैंड) 235322 - - -
48. आवास विकाश परिषद 235044 - - -
49. जल संस्थान (उदा. इंग्लैंड) 233073 233506 - -
50. इलेक्ट्रिक विभाग (उदा. इंग्लैंड) 236883 - 233006 -
लाल सिंह
जवाब देंहटाएंmob-9311554835
हमवतन